Top 100 Muhavare In Hindi (हिंदी के 100 मुहावरे) सर्वाधिक प्रचलित मुहावरों का संग्रह है। मुहावरे ऐसे वाक्यांश हैं, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं, तथा भाषा को सरल, सरस, आलंकारिक (चमत्कारपूर्ण), प्रभावपूर्ण तथा रोचक बना देते हैं।
इस लेख के माध्यम से हम दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सर्वाधिक प्रचलित हिंदी के 100 मुहावरों के अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग के बारे में जानेंगे।
Top 100 Muhavare In Hindi (हिंदी के 100 मुहावरे)
दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सर्वाधिक प्रचलित हिंदी के 100 मुहावरे निम्नलिखित हैं –
1. अँधेरे में तीर चलाना
अर्थ :– ‘अंधेरे में तीर चलाना’ से अभिप्राय है- अंदाजा लगाना, लक्ष्यविहीन प्रयास करना।
वाक्य प्रयोग– वह कुछ नहीं जानता बस अंधेरे में तीर चला रहा है।
2. आटा गीला होना
अर्थ :– ‘आटा गीला होना’ मुहावरे का तात्पर्य है- कठिनाई अथवा मुश्किल में पड़ना।
वाक्य प्रयोग– शालिनी को वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से उसका आटा गीला हो गया।
3. उंगली पर नचाना
अर्थ :– ‘ऊँगली पर नचाना’ मुहावरे का अर्थ है- वश में करना।
वाक्य प्रयोग– मंजू अपने पति को अपनी ऊँगली पर नचाती है।
4. आकाश में उड़ना
अर्थ :– ‘आकाश में उड़ना’ मुहावरे का मतलब है- कल्पना अथवा ख्वाब में घूमना।
वाक्य प्रयोग– बिना पैसे के व्यापार करना आकाश में उड़ना है।
5. अक्ल का दुश्मन होना
अर्थ :– ‘अक्ल का दुश्मन होना’ से तात्पर्य है- मूर्ख होना।
वाक्य प्रयोग– आकाश को अक्ल का दुश्मन कहना गलत नहीं है,क्यूंकि वह काम ही ऐसे करता है ।
6. अपना उल्लू सीधा करना
अर्थ :– ‘अपना उल्लू सीधा करना’ से अभिप्राय है- स्वार्थ सिद्ध करना।
वाक्य प्रयोग– लक्ष्य ने हमेशा अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
7. आपे से बाहर होना
अर्थ :– ‘आपे से बाहर होना’ का मतलब है- क्रोध के कारण अपने वश में न रहना।
वाक्य प्रयोग– नीता ने अपने आपे से बाहर होकर अर्चना को खरी खोटी सुनाई।
8. दामन पर धब्बा लगना
अर्थ :– ‘दामन पर धब्बा लगना’ से तात्पर्य है- कलंकित करना।
वाक्य प्रयोग– संदीप ने चोरी करके अपने दामन पर धब्बा लगा लिया।
9. अंधा होना
अर्थ :– ‘अंधा होना’ से अभिप्राय है- कुछ न सूझना।
वाक्य प्रयोग– संदीप अपने बेटे के प्यार में इतना अंधा हो गया था कि उसे बेटे की गलतियां भी नहीं दिखायी दी।
10. आकाश से बातें करना
अर्थ :– ‘आकाश से बातें करना’ वाक्यांश का अर्थ है- काफी ऊँचा होना।
वाक्य प्रयोग– मुम्बई की इमारतें आकाश से बातें करती हैं।
11. घोड़े बेचकर सोना
अर्थ :– ‘घोड़े बेचकर सोना’ से अभिप्राय है- बेफिक्र होना, चिंता न होना।
वाक्य प्रयोग– नीता ने अपनी बेटी की शादी कर दी है, अब वह घोड़े बेचकर सोती है।
12. अंगद का पैर होना
अर्थ :– ‘अंगद का पैर होना’ से तात्पर्य है- बिल्कुल न हिलना।
वाक्य प्रयोग– नीताजी तो अंगद के पैर की तरह जम गई हैं ।
13. अँधेरे घर का उजाला
अर्थ :– ‘अँधेरे घर का उजाला’ से अभिप्राय है- इकलौता बेटा।
वाक्य प्रयोग– आदित्य अँधेरे घर का उजाला है।
14. अन्दर होना
अर्थ :– ‘अन्दर होना’ से तात्पर्य है- जेल में बन्द होना।
वाक्य प्रयोग– राजू चोरी के अपराध में अन्दर हो गया।
15. आँख में खटकना
अर्थ :– ‘आँख में खटकना’ का अर्थ है- बुरा लगना, पसंद न आना।
वाक्य प्रयोग– ईमानदार व्यक्ति अधिकतर लोगों की आँखों में खटकते है।
16. आँखें मूंदना
अर्थ :– ‘आँखें मूँदना’ मुहावरे का अर्थ है – मर जाना।
वाक्य प्रयोग– कर्क रोग से पीड़ित रोहित ने आज आँखें मूँद ली।
17. अपनी खिचड़ी अलग पकाना
अर्थ :– ‘अपनी खिचड़ी अलग पकाना’ का अर्थ है – अलग–थलग रहना।
वाक्य प्रयोग– भाविक अपने सहपाठियों के साथ नहीं बैठ रहा था, तो एक सहपाठी ने कहा, “भाविक तो अपनी खिचड़ी अलग पकाता है, यह हमारे साथ नहीं बैठेगा।”
18. आँख में घर करना
अर्थ :– ‘आँख में घर करना’ का अभिप्राय है- हृदय में बसना।
वाक्य प्रयोग– मंजू की सुंदरता मोहन की आँखों में घर कर गई।
19. आँख चुराना
अर्थ :– ‘आँख चुराना’ मुहावरे का मतलब है- कतराना, नजरअंदाज करना।
वाक्य प्रयोग– उधार लेकर न चुकाने वाले अक्सर सामने पड़ने पर आँख चुराने लगते हैं।
20. आसमान टूटना
अर्थ :– ‘आसमान टूटना’ का तात्पर्य है- विपत्ति आना, मुश्किल पड़ना।
वाक्य प्रयोग– बेटे की मौत का समाचार सुनकर, सीता जी पर आसमान टूट पड़ा।
21. आँखें चार करना / होना
अर्थ :– ‘आँखें चार करना / होना’ मुहावरे का अर्थ है – आमना–सामना करना अथवा मुलाकात होना।
वाक्य प्रयोग– एक दिन अचानक से मेरे पुराने मित्र रामलाल से मेरी आँखें चार हो गई।
22. आँख का उजाला
अर्थ :– ‘आँखों का उजाला’ मुहावरे का अर्थ है – बहुत प्यारा होना अथवा अति प्रिय होना।
वाक्य प्रयोग– राम अपने माता–पिता की आँखों का उजाला है।
23. आप मरे जग प्रलय
अर्थ :– ‘आप मरे जग प्रलय’ का तात्पर्य है- मृत्यु के बाद मनुष्य का सब कुछ छूट जाना।
वाक्य प्रयोग– मृत्यु–शैय्या पर पड़े रमेश द्वारा व्यापर के बारे में पूछने पर, पास खड़े एक सज्जन ने दूसरे से कहा, “आप मरे जग प्रलय, व्यापार की चिन्ता अब भी सता रही है।”
24. आग बबूला होना
अर्थ :– ‘आग बबूला होना’ मुहावरे का अर्थ है – अत्यधिक क्रोधित होना अथवा बहुत गुस्सा आना।
वाक्य प्रयोग– कई बार मना करने पर भी जब दुकानदार नहीं माना, तो ग्राहक उस पर आग बबूला हो गया।
25. आँखों का पानी ढलना
अर्थ :– ‘आँखों का पानी ढलना’ हिन्दी मुहावरे का अर्थ है – निर्लज्ज होना अथवा लज्जा न आना।
वाक्य प्रयोग– अब तो अंकुश किसी की नहीं सुनता , लगता है, उसकी आँखों का पानी ढल गया है।
26. अंधेर नगरी
अर्थ :– ‘अंधेर नगरी’ मुहावरे का तात्पर्य कोई नियम कानून न होना।
वाक्य प्रयोग– क्या अंधेर नगरी है ! जिसके मन में आए, वही अपराध करता है।
27. आसमान से गिरकर खजूर पर अटकना
अर्थ :– ‘आसमान से गिरकर खजूर पर अटकना’ का अभिप्राय है – बड़ी मुसीबत से बचकर छोटी मुसीबत में फॅंसना।
वाक्य प्रयोग– चोर पुलिस से बचकर ग्रामवासियों में फॅंस गया, तो उसे लगा कि वह आसमान से गिरकर खजूर पर अटक गया है।
28. अंकुश न मानना
अर्थ :– ‘अंकुश न मानना’ का मतलब है – न डरना।
वाक्य प्रयोग– आजकल की युवा पीढ़ी किसी का अंकुश नहीं मानती ।
29. आटे दाल की फ़िक्र होना
अर्थ :– ‘आटे दाल की फ़िक्र होना’ मुहावरे का अर्थ है – आजीविका की चिन्ता होना।
वाक्य प्रयोग– तुम कोई काम क्यों नहीं करते, क्या तुम्हें आटे दाल की फ़िक्र नहीं है।
30. अंगारों पर लोटना
अर्थ :– ‘अंगारों पर लोटना’ मुहावरे का अर्थ है – ईर्ष्या और जलन से कुढ़ना।
वाक्य प्रयोग– राहुल के प्रमोशन की बात सुनकर उसका दोस्त समीर अंगारों पर लोटने लगा।
31. अंगार बरसना
अर्थ :– ‘अंगार बरसना’ मुहावरे का अर्थ है – कड़ी धूप होना।
वाक्य प्रयोग– दिल्ली में जून के महीने में अंगार बरसते हैं।
32. अंग-अंग खिल उठना
अर्थ :– ‘अंग-अंग खिलना’ का तात्पर्य है – खुश हो जाना।
वाक्य प्रयोग– नौकरी पाकर निर्मला का अंग-अंग खिल उठा।
33. आगे का पैर पीछे पड़ना
अर्थ :– ‘आगे का पैर पीछे पड़ना’ का अभिप्राय है – विपरीत गति अथवा दशा में पड़ना।
वाक्य प्रयोग– निर्मला के दिन अच्छे नहीं हैं, आजकल उसके आगे का पैर पीछे पड़ रहा है।
34. अन्न न लगना
अर्थ :– ‘अन्न न लगना’ का मतलब है – काफी खाना खाने के बाद भी मोटा न होना।
वाक्य प्रयोग– गोली इतना सब कुछ खाता है, लेकिन उसे अन्न नहीं लगता।
35. अंग-अंग ढीला होना
अर्थ :– ‘अंग अंग ढीला होना’ मुहावरे का अर्थ है – थक जाना।
वाक्य प्रयोग– वार्षिक समारोह में काम इतना अधिक था कि अश्मिता का अंग अंग ढीला होने लगा।
36. आँख लगना
अर्थ :– ‘आँख लगना’ मुहावरे का अर्थ है – झपकी आना अथवा सो जाना।
वाक्य प्रयोग– आकाश इतना थक गया था कि लेटते ही उसकी आँख लग गयी।
37. आकाश-पाताल एक करना
अर्थ :– ‘आकाश-पाताल एक करना’ का तात्पर्य है – बहुत परिश्रम करना।
वाक्य प्रयोग– परीक्षा में प्रथम आने के लिए अश्मिता पिछले दो महीने से आकाश-पाताल एक कर रही है।
38. अँधेरे घर का उजाला
अर्थ :– ‘अँधेरे घर का उजाला’ का अभिप्राय है – इकलौता बेटा।
वाक्य प्रयोग– श्याम अँधेरे घर का उजाला है।
39. आँखें खुलना
अर्थ :– ‘आंखे खुलना’ का मतलब है – समझ आना।
वाक्य प्रयोग– यह लेख पढ़कर मेरी आंखे खुल गयी
40. आँखें फोड़ना
अर्थ :– ‘आंखे फोड़ना’ का अर्थ है – ध्यानपूर्वक पढ़ना।
वाक्य प्रयोग– परीक्षा में प्रथम आने के लिए अश्मिता दिन रात अपनी आंखे फोड़ती है।
41. आग पर पानी डालना
अर्थ :– ‘आग पर पानी डालना’ से तात्पर्य है – झगड़ा मिटाना।
वाक्य प्रयोग– राम श्याम की आपसी समझबूझ ने आग पर पानी डालने का काम किया हैं।
42. अंक में समेटना
अर्थ :– ‘अंक में समेटना’ से तात्पर्य है – गोद में लेना अथवा आलिंगनबद्ध करना।
वाक्य प्रयोग– शिशु को रोता हुआ देखकर माँ ने तुरंत शिशु को अपने अंक में समेट लिया।
43. आँखों में धूल झोंकना
अर्थ :– ‘आँखों में धूल झोंकना’ से अभिप्राय है – धोखा देना।
वाक्य प्रयोग– भोलू ने चोरी करके अपने ही मित्र की आँखों में धूल झोंक दी।
44. आग पर तेल छिड़कना
अर्थ :– ‘आग पर तेल छिड़कना’ का मतलब है – और अधिक भड़काना।
वाक्य प्रयोग– कुछ लोग झगड़ा सुलझाने की जगह आग पर तेल छिड़कने का काम करते हैं।
45. आग–पानी का बैर होना
अर्थ :– ‘आग–पानी का बैर होना’ का अर्थ है – स्वाभाविक शत्रुता होना।
वाक्य प्रयोग– सांप और नेवले में आग–पानी का बैर है।
46. आग और फूस का बैर होना
अर्थ :– ‘आग और फूस का बैर होना’ का तात्पर्य है – स्वाभाविक शत्रुता होना।
वाक्य प्रयोग– कुत्ते और बिल्ली में आग और फूस का बैर है।
47. आँखों से गिरना
अर्थ :– ‘आँखों से गिरना’ का अभिप्राय है – आदर भाव का घट जाना।
वाक्य प्रयोग– अपनी हरकतों के कारण राहुल सबकी आँखों से गिर गया है।
48. अक्ल के घोड़े दौड़ाना
अर्थ :– ‘अक्ल के घोड़े दौड़ाना’ का मतलब है – केवल कल्पनाएँ करते रहना।
वाक्य प्रयोग– सफलता अक्ल के घोड़े दौड़ाने से नहीं, अपितु परिश्रम करने से मिलती है।
49. अपने मुँह मियाँ मिठू बनना
अर्थ :– ‘अपने मुँह मियाँ मिठू बनना’ का अर्थ है – आत्मप्रशंसा करना।
वाक्य प्रयोग– राहुल हमेशा अपने मुँह मियाँ मिठू बनता रहता है।
50. अपना सा मुंह लेकर रह जाना
अर्थ :– ‘अपना सा मुंह लेकर रह जाना’ का तात्पर्य है – काम न बनना।
वाक्य प्रयोग– कोमल ने लता से उधार माॅंगा, लता के मना कर देने पर वह अपना सा मुंह लेकर रह गयी।
51. अंधे के हाथ बटेर लगना
अर्थ :– ‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ का अभिप्राय है – अयोग्य को कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु मिलना।
वाक्य प्रयोग– हिमेश पढ़ने में बहुत कमजोर था, उसका अफसर बन जाना, अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा है।
52. जान तोड़ मेहनत करना
अर्थ :– ‘जान तोड़ मेहनत करना’ मुहावरे का अर्थ है – खूब परिश्रम होना।
वाक्य प्रयोग– नवरात्रि में प्रथम पुरस्कार पाने के लिए सभी विद्यार्थियों ने जान तोड़ मेहनत की ।
53. आड़े हाथों लेना
अर्थ :– ‘आड़े हाथों लेना’ का अर्थ है – कठोर व्यवहार करना।
वाक्य प्रयोग– रमेश की चोरी पकड़े जाने पर उसके माँ-बाप ने उसको आड़े हाथों लिया ।
54. आटे-दाल का भाव मालूम होना
अर्थ :– ‘आटे-दाल का भाव मालूम होना‘ का अर्थ है – कठिनाई का अनुभव होना।
वाक्य प्रयोग– जब महेश खुद पैसे कमाने लगा, तो उसे आटे-दाल का भाव मालूम हो गया।
55. ठंडा पड़ना
अर्थ :– ‘ठंडा पडना’ इस मुहावरे का अर्थ है – ढीला पड़ना।
वाक्य प्रयोग– परिवहन कार्यालय में सभी कर्मचारी आजकल ठंडे पड़े हुए हैं।
56. राह न सूझना
अर्थ :– ‘राह नहीं सूझना’ से तात्पर्य है- उपाय न मिलना।
वाक्य प्रयोग– रहीम का स्वास्थ्य ठीक होने की कोई राह नहीं सूझ रही है।
57. हावी होना
अर्थ :– ‘हावी होना’ से अभिप्राय है – अधिक प्रभावी होना।
वाक्य प्रयोग– ताकतवर व्यक्ति कमजोर पर हावी होने की पूरी कोशिश करता है।
58. घुड़कियाँ खाना
अर्थ :– ‘घुड़कियाँ खाना’ से अभिप्राय है – डाँट-डपट सहना।
वाक्य प्रयोग– परीक्षा में कम अंक पाकर राहुन ने काफी घुड़कियाँ खायी।
59. चक्कर खाना
अर्थ :– ‘चक्कर खाना’ से अभिप्राय है – घबरा जाना।
वाक्य प्रयोग– इतनी ऊंची मीनार पर चढ़कर मैं चक्कर खाने लगा।
60. काम तमाम करना
अर्थ :– ‘काम तमाम करना’ से अभिप्राय है – मार डालना।
वाक्य प्रयोग– हत्यारों ने उस परिवार के सभी सदस्यों का काम तमाम कर दिया।
61. कमर कसना
अर्थ :– ‘कमर कसना’ से अभिप्राय है – तैयार होना।
वाक्य प्रयोग– प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने के लिए सभी प्रतिभागियों ने कमर कस ली है।
62. दबे पाँव आना
अर्थ :– ‘दबे पाँव आना’ से अभिप्राय है – चोरी-चोरी आना।
वाक्य प्रयोग– कासिम ने दबे पाँव आकर अपने मालिक की कीमती घडी को साफ़ कर दिया।
63. तलवार खींचना
अर्थ :– ‘तलवार खींचना’ से अभिप्राय है – लड़ाई के लिए तैयार रहना।
वाक्य प्रयोग– राहुल पर होते हुए हमले को देखकर श्याम ने अपनी तलवार खींच ली।
64. चुल्लूभर पानी देने वाला
अर्थ :– ‘चुल्लूभर पानी देने वाला’ से तात्पर्य है- कठिन समय में साथ देने वाला।
वाक्य प्रयोग– दुर्योधन के अहंकार के कारण अंत समय में उसे कोई चुल्लूभर पानी देने वाला नहीं बचा।
65. लोहे के चने चबाना
अर्थ :– ‘लोहे के चने चबाना’ मुहावरे का अर्थ है – बहुत कठिनाई उठाना।
वाक्य प्रयोग– भारत को स्वतन्त्र कराने के लिए क्रान्तिकारियों को लोहे के चने चबाने पड़े।
66. ज़मीन पर पाँव न रखना
अर्थ :– ‘ज़मीन पर पाँव न रखना’ मुहावरे का अभिप्राय है – बहुत खुश होना।
वाक्य प्रयोग– नवीन की प्रगति देखकर उसके पिता ज़मीन पर पाँव न रख सके।
67. आग-बबूला होना
अर्थ :– ‘आग-बबूला होना’ मुहावरे का मतलब है – बहुत क्रोध आना।
वाक्य प्रयोग– संजय की काली करतूतों को देखकर नवीन आग बबूला हो गया।
68. हाथ-पाँव फूल जाना
अर्थ :–‘हाथ-पाँव फूल जाना’ से अभिप्राय है – घबरा जाना।
वाक्य प्रयोग– सचिन की एक्सीडेंट की खबर सुनकर उसकी पत्नी के हाथ पैर फूल गए।
69. चक्कर खाना
अर्थ :– ‘चक्कर खाना’ मुहावरे का अर्थ है – भ्रम में पड़ना।
वाक्य प्रयोग– राम और श्याम दोनों जुड़वाँ भाइयों को देख कर सभी उपस्थित लोग चक्कर खा गए।
70. दाँतों पसीना आना
अर्थ :– ‘दाँतों पसीना आना’ मुहावरे से तात्पर्य है- बहुत अधिक परेशानी उठाना।
वाक्य प्रयोग– कार्यालय में सुबह से शाम इतना काम करते करते दांतो पसीना आ जाता है।
71. टूट जाना
अर्थ :– ‘टूट जाना’ मुहावरे का मतलब है- बिखर जाना।
वाक्य प्रयोग– सचिन की मौत के बाद, उसके परिवार वाले टूट गए हैं।
72. खुशी का ठिकाना न रहना
अर्थ :– ‘खुशी का ठिकाना न रहना’ से अभिप्राय है – बहुत अधिक खुशी होना।
वाक्य प्रयोग– रोहित का आइ. ए. एस. में चयन होने पर, उसके माता-पिता का ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
73. रंग दिखाना
अर्थ :– ‘रंग दिखाना’ से अभिप्राय है – प्रभाव या स्वरूप दिखाना।
वाक्य प्रयोग– परिवार पर संकट के समय, छोटे बेटे ने अपना असली रंग दिखा दिया।
74. बाट जोहना
अर्थ :– ‘बाट जोहना’ मुहावरे का अर्थ है – प्रतीक्षा करना।
वाक्य प्रयोग– सरला विदेश गए अपने पति की कई साल से बाट जोह रही है।।
75. जले पर नमक छिड़कना
अर्थ :– ‘जले पर नमक छिड़कना’ का अर्थ है – दुखी को और अधिक दुखी करना।
वाक्य प्रयोग– कर्ज में डूबे समीर से पैसे मांग कर उसके जले पर नमक मत छिड़को।
76. ईद का चाँद होना
अर्थ :– ‘ईद का चाँद होना’ से अभिप्राय है – बहुत दिनों बाद दिखाई देना।
वाक्य प्रयोग– तुम विदेश क्या गए, तुम तो ईद का चाँद हो गए, कितने दिनों बाद मिले हो।
77. सुराग न मिलना
अर्थ :– ‘सुराग न मिलना’ मुहावरे का अर्थ है – पता न मिलना।
वाक्य प्रयोग– बच्चे का अपहरण हुए चार दिन हो गए हैं, अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
78. कान पर जूँ न रेंगना
अर्थ :–‘कान पर जूँ न रेंगना’ से तात्पर्य है- किसी भी बात का असर न होना।
वाक्य प्रयोग– मैंने विवेक को बहुत समझाया पर उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
79. सातवें आसमान पर होना
अर्थ :–‘सातवें आसमान पर होना’ से अभिप्राय है – ऊँचाई पर होना।
वाक्य प्रयोग– दसवीं के छात्रों का परिणाम बहुत अच्छा आने पर शिक्षा मंत्री सातवें आसमान पर थे।
80. सुध-बुध खोना
अर्थ :– ‘सुध-बुध खोना’ मुहावरे का अर्थ है – अपने वश में न रहना।
वाक्य प्रयोग– जवान बेटे की मौत के बाद फातिमा ने तो अपनी सुध-बुध ही खो दी है।
81. तराजू पर तोलना
अर्थ :– ‘तराजू पर तोलना’ से तात्पर्य है-उचित-अनुचित का निर्णय लेना।
वाक्य प्रयोग– राजेश कोई भी काम करता है तो उसके परिणाम को तराजू पर तोलकर करता है।
82. नाक कटना
अर्थ :– ‘नाक कटना’ मुहावरे का अर्थ है – सम्मान खत्म होना।
वाक्य प्रयोग– विक्की ने परीक्षा में नकल करके तो अपनी नाक ही कटवा दी है।।
83. छक्के छुड़ाना
अर्थ :– ‘छक्के छुड़ाना’ से अभिप्राय है – बुरी तरह हराना।
वाक्य प्रयोग– कुरुक्षेत्र की रणभूमि में पांडवों ने कौरवों के छक्के छुड़ा दिए थे।
84. दीवार खड़ी करना
अर्थ :– ‘दीवार खड़ी करना’ से तात्पर्य है- बँटवारा करना।
वाक्य प्रयोग– जहीर ने दोनों भाइयों के बीच गलतफहमी पैदा करके उनके बीच दीवार खड़ी कर दी है।
85. कामयाब होना
अर्थ :– ‘कामयाब होना’ से अभिप्राय है – सफल होना।
वाक्य प्रयोग– राहुल ने इतनी अधिक मेहनत की कि वह यू. पी. एस. सी. की परीक्षा में कामयाब हो गया।
86. त्योरियाँ चढ़ाना
अर्थ :– ‘त्योरियाँ चढ़ाना’ मुहावरे का अर्थ है – गुस्से में आना।
वाक्य प्रयोग– छात्र द्वारा गृहकार्य न करने पर अध्यापक की त्योरियाँ चढ़ गयी।
87. जान बख्शना
अर्थ :– ‘जान बख्शना’ से तात्पर्य है- हत्या न करना।
वाक्य प्रयोग– पृथ्वीराज चौहान ने कई बार मोहम्मद गौरी की जान बक्श दी थी।
88. उल्लू बनाना
अर्थ :–‘उल्लू बनाना’ से अभिप्राय है – मूर्ख बनाना।
वाक्य प्रयोग– आजकल कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियाॅं सीधे सादे ग्राहकों को उल्लू बनाने में लगी हुई हैं।
89. ऊँट के मुँह में जीरा
अर्थ :– ‘ऊँट के मुँह में जीरा’ से तात्पर्य है- किसी वस्तु का बहुत कम मात्रा में होना।
वाक्य प्रयोग– कुम्भकर्ण के लिए एक किलोग्राम मोदक (लड्डू) ऊंट के मुँह में जीरे के सामान थे।
90. तंग आना
अर्थ :– ‘तंग आना’ से अभिप्राय है – परेशान होना।
वाक्य प्रयोग– ये बच्चे इतनी अधिक शैतानी करते हैं कि मैं इनसे तंग आ चुका हूॅं।
91. आँखों में धूल झोंकना
अर्थ :– ‘आँखों में धूल झोंकना’ मुहावरे का अर्थ है – धोखा देना।
वाक्य प्रयोग– रजनीश शहर में आवारागर्दी करके अपने माता पिता की आँखों में धूल झोंक रहा है।
92. उन्नीस-बीस होना
अर्थ :– ‘उन्नीस-बीस होना’ से तात्पर्य है- थोड़ा-बहुत होना।
वाक्य प्रयोग– काफी इलाज करवाने के वावजूद भी रजनी की तबियत में उन्नीस-बीस का अंतर है।
93. नज़र रखना
अर्थ :– ‘नज़र रखना’ मुहावरे का अर्थ है – निगरानी करना।
वाक्य प्रयोग– पुलिस इतनी सतर्क है कि वह किसी भी अपराध को रोकने के लिए हर तरफ पर नजर रखती है।
94. चक्कर खाना
अर्थ :– ‘चक्कर खाना’ से तात्पर्य है- घबरा जाना।
वाक्य प्रयोग– सौरभ की मौत की खबर सुनकर मैं तो चक्कर खाने लगा।
95. उँगली उठाना
अर्थ :– ‘उँगली उठाना’ का मतलब है- दोष निकालना।
वाक्य प्रयोग– राजनीति में हरेक नेता अपने विरोधी नेता पर बात-बात पर ऊँगली उठाता रहता है।
96. तबाह होना
अर्थ :– ‘तबाह होना’ मुहावरे का अर्थ है – बरबाद होना।
वाक्य प्रयोग– अफगानिस्तान में अचानक आए भूकम्प से बहुत से घर तबाह हो गये।
97. ईंट से ईंट बजाना
अर्थ :– ‘ईंट से ईंट बजाना’ से तात्पर्य है- पूरी तरह से समाप्त कर देना।
वाक्य प्रयोग– राम ने सीता माता को छुड़ाने के लिए रावण की ईंट से ईंट बजा दी।
98. कान भरना
अर्थ :– ‘कान भरना’ का अर्थ है – चुगली करना।
वाक्य प्रयोग- मंथरा ने राम के खिलाफ कैकयी के कान भर दिए थे।
99. कलई खुलना
अर्थ :– ‘कलई खुलना’ से अभिप्राय है – भेद खुल जाना।
वाक्य प्रयोग- विभीषण के देखते ही भेष बदलकर आये शुक और सारंग की कलई खुल गयी।
100. काम आना
अर्थ :– ‘काम आना’ मुहावरे का अर्थ है – वीरगति पाना।
वाक्य प्रयोग-भारत माता की सीमा की रक्षा करने में हमारे अनेक वीर सैनिक काम आये।
सन्दर्भ – सभी तथ्य हिन्दी साहित्य एवं व्याकरण की विभिन्न पुस्तकों, इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइटों जैसे – Wikipedia , Hindi NVSHQ आदि से लिये गये हैं।